दिल्ली-लखनऊ हाईवे छह लेन होगा, एनएचएआई ने दी मंजूरी
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। हाईवे के मुरादाबाद-बरेली खंड को छह लेन का बनाने को एनएचएआई ने मंजूरी दे दी है। परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्तमान में चार लेन के इस खंड पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। त्योहारों और छुट्टियों के दिनों में यहां घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। छह लेन होने से दिल्ली से लखनऊ, बरेली और आसपास के जिलों की यात्रा का समय काफी घट जाएगा।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि बेहतर सड़क से क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प यात्रियों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा होगा, जिससे लंबे सफर की थकान घटेगी और आवागमन कहीं अधिक सुगम होगा।रियोजना के अगले चरणों की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
