गोरखपुर में त्योहारी सीजन से सराफा बाजार में रौनक बढ़ी
गोरखपुर के सराफा बाजार में त्योहारी सीजन की रौनक साफ नजर आने लगी है। धनतेरस और दीपावली से पहले सोने-चांदी की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों के मुताबिक शाम के समय बाजार में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही।
कारोबारियों का अनुमान है कि धनतेरस से दीपावली और उसके बाद लग्न सीजन तक बाजार में बंपर कारोबार होगा। हल्के वजन के आभूषणों और चांदी के सिक्कों की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। कई दुकानों ने ग्राहकों के लिए नए डिजाइन और ऑफर भी पेश किए हैं।
सुरक्षा के लिहाज से बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सराफा एसोसिएशन ने दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे चालू आसपास के जिलों से भी लोग खरीदारी के लिए गोरखपुर पहुंच रहे हैं। रखने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
