महाराष्ट्र के बीड में बस-कार टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जो तुलजापुर मंदिर के दर्शन के बाद लौट रहे थे। हादसे में कुछ अन्य लोग भी घायल बताए गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हादसे की वजह हो सकती है, हालांकि जांच जारी है।
हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्र मृतकों के परिवारों के प्शारति संवेदना व्सयक्नत की जा रही है। ने घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने की जानकारी दी है।
