लद्दाख का पहला मेडिकल कॉलेज 2027-28 सत्र से होगा शुरू
लेह। लद्दाख के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्र का पहला मेडिकल कॉलेज शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालित होने जा रहा है। इसके शुरू होने से स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए दूर-दराज़ के राज्यों का रुख़ नहीं करना पड़ेगा और वे अपने ही क्षेत्र में डॉक्टरी की पढ़ाई कर सकेंगे।
अधिकारियों के अनुसार कॉलेज की स्थापना से लद्दाख की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मज़बूती मिलेगी। प्रशिक्षित डॉक्टर स्थानीय अस्पतालों में सेवाएँ देंगे, जिससे पहाड़ी और दूरस्थ इलाकों में इलाज़ की सुविधा बेहतर होगी। लंबे समय से क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की मांग की जा रही थी।
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के जानकारों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कॉलेज शुरू होने से न केवल छात्रों को अवसर मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य ढाँचे का समग्र विकास भी होगा और रोज़गार के नए अवसर बनेंगे। स्थानीय छात्रों और अभिभावकों में इस समाचार से ख़ुशी की लहर है।
