बेटियों के लिए देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान तेज

गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए देशभर में बेटियों का HPV टीकाकरण अभियान तेज गति से चल रहा है। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत 14 साल की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर माता-पिता की सहमति से एकल खुराक का मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। अब तक देशभर में 80 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

केंद्र के सितंबर में जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश ने 22 लाख से अधिक खुराक के साथ सबसे ज्यादा टीकाकरण किया है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मिजोरम ने अपने लक्षित समूह का 100 प्रतिशत कवरेज हासिल कर लिया है। बिहार, आंध्र प्रदेश और असम 90 प्रतिशत से आगे हैं, जबकि कर्नाटक 85 प्रतिशत को पार कर चुका है।

दिल्ली में अभियान फरवरी 2026 में शुरू हुआ था, जहां अब तक करीब 30,500 खुराक दी गई हैं और लक्ष्य का 20 प्रतिशत कवरेज हुआ है। स्वास्थ्य विभाग स्कूलों के जरिए जागरूकता बढ़ा रहा है, ताकि भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक बेटियां टीकाकरण से जुड़ें।

भारत ने सीरम इंस्टीट्यूट की स्वदेशी वैक्सीन Cervavac भी विकसित की है। विशेषज्ञों का कहना है कि किशोरावस्था में टीकाकरण भविष्य में कैंसर के मामलों और मौतों में बड़ी कमी ला सकता है।