पटाखा दुकानों पर प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की जांच की
दीपावली से पहले प्रशासन की टीमों ने पटाखा दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस, भंडारण की व्यवस्था और आग बुझाने के उपकरणों की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को नियमों के अनुसार ही पटाखे रखने और बिक्री करने के निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर छोटी कमियां पाई गईं, जिन्हें जल्द दूर करने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों का कहना है दुकानदारों को रेत की बाल्टियां और पानी की व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। खुले स्थानों पर ही अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि निरीक्षण का सिलसिला त्योहार तक जारी रहेगा।कि बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। टीमों ने दुकानों के आसपास पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का भी जायजा लिया। नागरिकों से अपील की गई है कि वे पटाखे केवल लाइसेंसशुदा दुकानों से ही खरीदें।
