त्योहारी रातों में पुलिस की गश्त और कंट्रोल रूम अलर्ट
त्योहारी रातों में शहर में पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रमुख मार्गों, बाजारों और धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस टीमें लगातार चक्कर लगा रही हैं। रात के समय संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जहां संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। कंट्रोल रूम गश्ती टीमों के बीच वायरलेस सेट से लगातार सम्पर्क बनाए रखा जा रहा है। कर्मचारियों की ड्यूटी पाली के हिसाब से लगाई गई है ताकि निगरानी में कोई रुकावट न आए। वरिष्ठ अधिकारी भी रात में व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।में तैनात कर्मचारी सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरों पर नजर रखकर टीमों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए टीमें तैयार रहेंगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
