दीपावली के स्वागत में मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

दीपावली के पावन पर्व के स्वागत में शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसरों को फूलों, रंगोली और दीपों से सजाया गया है, जिससे चारों ओर भक्तिमय वातावरण बन गया है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए कतारों में लग रहे हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि सभी भक्त संध्या आरती के बाद मंदिरों में प्रसाद वितरण भी किया जाता है, जिसे श्रद्धालु श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसरों में साफ सफाई और दान पुण्य के कार्य भी बढ़ जाते हैं। शांति से दर्शन कर सकें। धनतेरस से शुरू हुआ यह उत्साह दीपावली तक चरम पर रहने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं का कहना है कि त्योहारों पर मंदिर आकर मन को विशेष शांति मिलती है। कई मंदिरों में भजन कीर्तन और आरती के विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।