छह माह तक के शिशु आहार में चीनी मिलाने पर रोक
नई दिल्ली। शिशुओं के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अहम कदम उठाया है। पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार छह माह तक के शिशुओं के लिए बनाए जाने वाले खाद्य उत्पादों में अलग से सुक्रोज या फ्रक्टोज जैसी चीनी मिलाने पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले का उद्देश्य छोटे बच्चों को अनावश्यक मीठे से बचाना है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जीवन के शुरुआती महीनों में मिलने वाला स्वाद बच्चे की आगे की खाने की आदतों को प्रभावित करता है। अधिक चीनी से मोटापाबाल रोग विशेषज्ञों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के दीर्घकालीन स्वास्थ्य की दिशा में जरूरी पहल बताया है।
, दांतों की समस्या और बाद में मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए शुरुआती आहार सादा और पौष्टिक होना चाहिए।मंत्रालय ने खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियों से नए नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। अभिभावकों को भी सलाह दी गई है कि वे शिशु आहार खरीदते समय पैकेट पर दी गई सामग्री की सूची ध्यान से पढ़ लें।
