बिहार में मोती पालन को बढ़ावा साठ प्रतिशत अनुदान योजना

बिहार में मोती पालन को नए रोज़गार के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार की योजना के तहत मोती पालन शुरू करने वालों को साठ प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।मोती पालन तालाबों में सीपों के माध्यम से किया जाता है और यह मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए आय का अतिरिक्त स्रोत बन सकता है। कम लागत में शुरू होने वाला यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय हो रहा है।विभाग के अनुसार इच्छुक लाभार्थियों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। अनुदान की प्रक्रिया निर्धारित मानदंडों के अनुसार पूरी की जाती है।विशेषज्ञों का कहना है कि बाज़ार से जुड़ाव और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन से किसानों की आय में स्थायी वृद्धि संभव है। योजना को लेकर ज़िलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।