लखनऊ में कर्मयोगी साधना श्रृंखला क्षेत्रीय कार्यशाला तेईस चौबीस अक्टूबर
क्षमता निर्माण आयोग की ओर से तेईस और चौबीस अक्टूबर को लखनऊ में साधना श्रृंखला की क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश समेत क्षेत्र के राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे।कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाना और नागरिक-केंद्रित सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना है। मिशन कर्मयोगी के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर प्रशिक्षण पर जोर दिया जाता रहा है।आयोजन के दौरान विभिन्न सत्रों में डिजिटल प्रशिक्षण, सेवा वितरण में नवाचार और प्रशासनिक सुधारों के अनुभव साझा किए जाएँगे। लखनऊ को क्षेत्रीय आयोजन के लिए चुना जाना प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार कार्यशाला से राज्यों के बीच अच्छे अभ्यासों का आदान-प्रदान होगा। इसके निष्कर्ष आगे की प्रशिक्षण योजनाओं में उपयोग किए जाएँगे।
