बिना ऑपरेशन गले में फंसी धातु की पिन निकाली, एम्स राजकोट
गुजरात के एम्स राजकोट के डॉक्टरों ने 12 वर्षीय बच्ची की छोटी आंत में फंसी नुकीली धातु की पिन को बिना बड़े ऑपरेशन के एंडोस्कोपी से निकालकर बड़ी राहत दी है। जूनागढ़ जिले की यह बच्ची कुछ दिन पहले गलती से पिन निगल गई थी, जिसके बाद उसे लगातार पेट दर्द हो रहा था।
परिवार पहले उसे जूनागढ़ के अस्पतालों में ले गया, जहां एक्स-रे में पेट के ऊपरी हिस्से में धातु की वस्तु दिखी। एम्स राजकोट में जांच पर पता चला कि पिन आंत के पहले भाग डुओडेनम में फंसी है। डॉक्टरों ने देरी से चोट का खतरा देखते हुए एंडोस्कोपी से पिन निकालने का फैसला किया।
वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने एनेस्थीसिया की मदद से यह प्रक्रिया बिना पेट चीरे पूरी की और बच्ची की हालत स्थिर रही। छह घंटे बाद उसे तरल आहार दिया गया और अगले ही दिन छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को छोटी नुकीली वस्तुओं से दूर रखें।
