गायक जुबिन नौटियाल के पिता कांग्रेस में शामिल, भाजपा पर लगाया आरोप
मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में रहते हुए उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने पार्टी बदलने का फैसला किया।
कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि नौटियाल के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उनका राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में पकड़ पार्टी के काम आएगी।
नौटियाल परिवार गायकी के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी जाना जाता है। उनके कांग्रेस में शामिल होने को आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक हलकों में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। उत्तराखंड की राजनीति में उनका जाना-पहचाना चेहरा होना कांग्रेस के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। उधर भाजपा की ओर से इस दल-बदल पर अभी कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
