कर्नाटक कांग्रेस को ‘येदियुरप्पा इफेक्ट’ का डर, सिद्धारमैया पर फैसला टला
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस नेतृत्व दुविधा में है। पार्टी के एक धड़े को डर है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को हटाने का फैसला ‘येदियुरप्पा इफेक्ट’ की तरह भारी पड़ सकता है — जैसे कभी भाजपा को अपने कद्दावर नेता को किनारे करना महंगा पड़ा था।
सिद्धारमैया का पिछड़े वर्गों में बड़ा जनाधार माना जाता है और पार्टी को आशंका है कि उन्हें हटाने से यह वोट बैंक बिखर सकता है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री बदलने पर कोई भी फैसला टलता जा रहा है।
दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री खेमे की ओर से ढाई साल के फॉर्मूले की चर्चाएं भी तेज हैं। फिलहाल पार्टी हाईकमान ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से चुप्पी साध रखी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी 2028 के चुनाव को ध्यान में रखकर ही अंतिम फैसला लेगी।
