मणिपुर के कामजोंग में हिंसा, पंद्रह घर जलाए गए

मणिपुर के कामजोंग जिले में कुकी और नागा समुदायों के बीच हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। रिपोर्टों के अनुसार हिंसा के दौरान कुकी समुदाय के करीब पंद्रह घरों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

प्रशासन ने सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात कर दी हैं और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और हालात नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।

स्थानीय संगठनों ने शांति की अपील की है और दोनों पक्षों से संयम बरतने को कहा है। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अ इलाके में अमन-चैन बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।पील करते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।