प्रयागराज के पंडालों में सुरक्षा जांच तेज, सीसीटीवी पर सवाल

कोलकाता पंडाल हादसे के बाद प्रयागराज में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज हो गई है। अतर्सुइया समेत कई इलाकों के पंडालों में प्रशासन और आयोजकों ने मिलकर इंतजामों का जायजा लिया। अग्निशमन के उपकरण मौजूद पाए गए, लेकिन कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की कमी सामने आई।

आयोजकों का कहना है कि भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। स्वयंसेवकों की तैनाती बढ़ाई गई है और बिजली की तारों की जांच भी कराई गई है। सीसीटीवी को लेकर सवाल उठने के बाद कुछ समितियों ने तुरंत कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया है।

प्रशासन ने सभी पंडाल आयोजकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं श्कीरद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित व्यवस्था का पूरा सहयोग करें। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। त्योहारी भीड़ को देखते हुए पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है।