दिल्ली रामलीला में शिल्पा शिंदे बनीं माता सीता, वीडियो वायरल
दिल्ली की एक प्रसिद्ध रामलीला में इस बार दर्शकों को खास आकर्षण देखने को मिला। टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे माता सीता की भूमिका में मंच पर उतरीं। उनके पारंपरिक परिधान और अभिनय की झलक सामने आते ही दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।
मंचन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग अभिनेत्री के सीता अवतार की तारीफ कर रहे हैं और कई यूजर्स ने इसे इस सीजन की रामलीलाओं की सबसे चर्चित प्रस्तुतियों में से एक बताया है। आयोजकों के मुताबिक दर्शकों की भीड़ भी पहले से ज्यादा उमड़ी।
रामलीला के मंचन में मशहूर चेहरों की भागीदारी का चलन बीते कुछ वर्षों में बढ़ा है। इससे युवा दर्शक भी परंपरागत मंचनों दर्शकों का कहना है कि उनकी मौजूदगी से इस बार रामलीला का माहौल और जीवंत हो उठा है। से जुड़ रहे हैं। शिल्पा शिंदे ने भी माता सीता की भूमिका को अपने लिए सौभाग्य बताया है।
