अयोध्या में रामलला दर्शन आसान, वीआईपी पास दोगुने हुए
अयोध्या में रामलला के दर्शन की व्यवस्था और आसान हो गई है। मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए जारी होने वाले वीआईपी पास की संख्या लगभग दोगुनी कर दी है। पहले रोजाना करीब 1800 पास जारी होते थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर करीब 3500 से 3600 तक पहुंच गई है।
नई व्यवस्था के तहत दिन में छह स्लॉट तय किए गए हैं और हर स्लॉट में करीब 600 श्रद्धालुओं को पास जारी किए जा रहे हैं। इससे लंबी कतारों में खड़े होने की मजबूरी घटेगी और बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं को खास राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
त्योहारी सीजन में अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि भीड़ प्रबंधन के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है। श्रद्धालुओं ने पास व्यव श्स्थारद्धालुओं का कहना है कि अब उन्हें दर्शन के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। में विस्तार के फैसले का स्वागत किया है।
