उत्तराखंड के स्वास्थ्य मॉडल से प्रभावित हुआ उत्तर प्रदेश

लखनऊ। निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर उत्तराखंड में अपनाई गई व्यवस्था की उत्तर प्रदेश में सराहना हो रही है। पड़ोसी राज्य के स्वास्थ्य मॉडल के तहत करीब 60 हजार निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं के दायरे में लाया गया है, जिसे यूपी के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।श्रमिक संगठनों का कहना है कि निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूर अक्सर इलाज से वंचित रह जाते हैं। यदि पंजीकृत श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवाएं और अस्पताल में इलाज की सुविधा मिले, तो उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगाश्रम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि श्रमिकों के पंजीकरण और जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि हर पात्र मजदूर तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

।उत्तर प्रदेश में भी निर्माण श्रमिकों के लिए पेंशन और कल्याण योजनाएं चल रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि स्वास्थ्य सुरक्षा को इन योजनाओं से जोड़ने पर श्रमिकों को दोहरा लाभ मिल सकता है, इसलिए मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है।