सोमवार को बैंक रहेंगे बंद, आरबीआई की छुट्टी सूची जारी
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। सोमवार 19 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार त्योहारी अवकाश के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में ग्राहकों को अपने जरूरी बैंक काम समय रहते निपटा लेने की सलाह दी गई है।
बैंक बंद रहने के दौरान शाखाओं में नकदी जमा, निकासी, चेक क्लीयरेंस और ड्राफ्ट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी, जिससे ग्राहक डिजिटल माध्यम से अपने लेनदेन आसानी से कर सकेंगे।
गौरतलब है कि बैंकों की छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं, क्योंकि त्योहार क्षेत्रीय स्तर पर मनाए जाते हैं। रिज़र्व बैंक हर साल छुट्टियों की सूची जारी करता है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने इसके अलावा छुट्टी वाले दिन भी ग्राहक जरूरी भुगतान और फंड ट्रांसफर डिजिटल माध्यमों से आसानी से कर सकते हैं।राज्य की सूची देखकर ही बैंक जाने की योजना बनाएं।
