लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रों को क्यूआर कोड युक्त डिजिटल पहचान पत्र
लखनऊ विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए क्यूआर कोड युक्त डिजिटल पहचान पत्र की व्यवस्था शुरू की है। लगभग इक्कीस हज़ार छात्रों को डिजीलॉकर के माध्यम से पहचान पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार डिजिटल पहचान पत्र से छात्रों का सत्यापन आसान होगा और दस्तावेज़ हर समय मोबाइल पर उपलब्ध रहेंगे। क्यूआर कोड स्कैन करके छात्र की जानकारी की त्वरित जाँच संभव होगी।डिजीलॉकर केंद्र सरकार की डिजिटल दस्तावेज़ व्यवस्था है, जिसमें जारी प्रमाणपत्र मूल दस्तावेज़ के समान मान्य होते हैं। विश्वविद्यालयों में इस व्यवस्था के विस्तार से कार्यालयीन प्रक्रियाओं में समय बचेगा।छात्रों ने डिजिटल पहल का स्वागत किया है। प्रशासन का कहना है कि शेष छात्रों के लिए भी चरणबद्ध तरीके से पहचान पत्र डिजीलॉकर पर उपलब्ध कराए जाएँगे।
