रोमानिया में निकुलेस्कु सरकार ने जीता संसद का विश्वास मत
बुखारेस्ट। यूरोपीय देश रोमानिया में महीनों से चली आ रही राजनीतिक अनिश्चितता आखिरकार थम गई है। लुका निकुलेस्कु के नेतृत्व वाली अल्पमत सरकार ने संसद में विश्वास मत जीत लिया है। मतदान में सरकार के पक्ष में 280 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में केवल 58 वोट आए।
55 वर्षीय निकुलेस्कु एक अनुभवी राजनयिक हैं। उन्हें राष्ट्रपति निकुसोर डान ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया था। सरकार गठन को लेकर लंबे समय से जारी गतिरोध के कारण देश में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बनी हुई थी और नई सरकार के मंज़ूरी न मिलने से कई महत्वपूर्ण फैसले अटके पड़े थे।
विश्वास मत जीतने के बाद अब निकुलेस्कु सरकार औपचारिक रूप से कामकाज संभालेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अल्पमत सरकार के सामने संसद में हर विधेयक के लिए समर्थन जुटाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। फिर भी, स्पष्ट बहुमत से मिली इस जीत ने फिलहाल रोमानिया की राजनीति को स्थिरता का संकेत दिया है और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने भी इस घटनाक्रम का स्वागत किया है।
