पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 34 बच्चों की मौत

पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल की छत गिरने से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 34 बच्चों समेत कुल 35 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला शिक्षिका भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तेज़ी से चलाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भवन की खराब गुणवत्ता और कमजोर निर्माण को हादसे की वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत की हालत पहले से जर्जर थी, फिर भी बच्चों की पढ़ाई वहीं जारी रखी गई। यह घटना बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस ने स्कूल मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानवाधिकार संगठनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग की है। मासूमों की सुरक्षा सुनि हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।श्चित करना हर प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होती है।