नवरात्रि पर प्रधानमंत्री ने मां कालरात्रि की आराधना की
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री ने मां कालरात्रि की आराधना की और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना से जुड़े संदेश साझा कर रहे हैं।नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि मां कालरात्रि अंधकार और बुराई का नाश करने वाली देवी हैं और उनकी उपासना से भक्तों को भय से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर देश भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उश्रद्धालुओं ने मां के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतारें लगाईं और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।
मड़ रही है।प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए शक्ति की उपासना के इस पर्व को आत्मबल और सकारात्मकता से जोड़कर देखने का संदेश दिया। मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन के आयोजन किए जा रहे हैं।
