ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की झूठी खबर, तीन पर केस
नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की वायरल खबर को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। पुलिस ने साफ किया कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर फैली झूठी पोस्ट को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।
इस मामले में पुलिस ने फर्जी खबर फैलाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि जानबूझकर भ्रामक पोस्ट साझा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस साइबर सेल के जरिए पोस्ट की उत्पत्ति और इसे फैलाने वालों की श्रृंखला खंगाल रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी खबर साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें। अधिकारियों के अनुसार फेक न्यूज पुलिस के अनुसार गलत जानकारी फैलाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फैलाना कानूनन अपराध है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जांच के बाद आगे और नाम सामने आ सकते हैं।
