त्योहारी सीजन में खुदरा बाजारों में बिक्री ने पकड़ी रफ्तार
लखनऊ। दीपावली के त्योहारी सीजन में खुदरा बाजारों में बिक्री ने रफ्तार पकड़ी। मिठाई, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। व्यापारियों के चेहरे लंबे समय बाद रौनक देखकर खिले नजर आए।
व्यापारिक संगठनों के अनुसार ऑनलाइन खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे छोटे दुकानदारों और एमएसएमई इकाइयों को लाभ मिला। फुटपाथी दुकानदारों और मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों की भी अच्छी बिक्री हुई, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े।
अर्थशास्त्रियों का मानना है कि त्योहारी मांग ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में खपत बढ़ने का संकेत है। हालांकि व्यापारियों ने महंगाई और परिवहन लागत को लेकर चिंता भी जताई। आने वाले शादी-विवाह के सीजन से बाजार को और गति मिलने की उम्मीद है। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के अपील का असर भी इस बार बाजारों में साफ तौर पर देखने को मिला।
