ट्रेन में तेज आवाज में गाने-रील चलाई तो लगेगा 1000 रुपये जुर्माना
ट्रेन यात्रा के दौरान मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुनने या रील देखने वालों के लिए रेलवे ने सख्त नियम बनाया है। नए प्रावधान के तहत डिब्बे में स्पीकर पर तेज आवाज में संगीत बजाने या वीडियो चलाने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अक्सर यात्रियों की शिकायत मिलती थी कि कुछ लोग रात के समय भी तेज आवाज में मोबाइल चलाते हैं, जिससे सहयात्रियों की नींद और आराम में खलल पड़ता है। नए नियम का मकसद यात्रा को सभी के लिए आरामदायक बनाना है।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल करें और सहयात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें। नियम तोड़ने वालों पर टीटीई और रेलवे सुरक्षा बल कार्रवाई कर सकता है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच यह नियम यात्रियों को बड़ी राहत देगा।
