उच्च न्यायालय ने नामांकन दाखिल करने वालों को सुरक्षा देने कहा
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य पुलिस को निर्देश दिया है कि स्थानीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने इच्छुक उम्मीदवारों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। न्यायालय ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न होनी चाहिए।
यह आदेश कई याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान पारित किया गया, जिनमें आरोप लगाया गया था कि कुछ उम्मीदवारों को नामांकन केंद्रों तक पहुंचने से रोका जा रहा है। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि सत्तारूढ़ दल के समर्थकों को केंद्रों के पास बड़ी संख्या में एकत्र होने दिया जा रहा है।
याचिकाकर्ताओं ने न्यायालय को तस्वीरें भी सौंपीं और दावा किया कि कुछ केंद्रों पर हजारों समर्थक जमा हुए थे, जबकि उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अधीक्षकों से मिलने के उनके प्रयास भी सफल नहीं हुए।
न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस दोनों को निर्देश दिया कि वे उच्चतम न्यायालय के निर्देशों को पूरी तरह लागू करें। इस आदेश के बाद प्रशासन ने नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया है।
