नौगांव उपचुनाव नतीजे पर गौरव गोगोई का अजमल पर निशाना

असम कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने शुक्रवार को नागांव लोकसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अजमल को भाजपा का ‘स्टार प्रचारक’ करार देते हुए आरोप लगाया कि एआईयूडीएफ इस उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी के लिए राजनीतिक सहारा बनकर उभरी।

गोगोई ने संवाददाताओं से कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा अकेले भाजपा के स्टार प्रचारक नहीं हैं। उनका कहना था, ‘एआईयूडीएफ भाजपा की बैसाखी है।’ उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस के वाहन पर कथित हमले के मामले में क्या कार्रवाई हुई, इसका जवाब दिया जाना चाहिए। उनके मुताबिक अब चुनाव आयोग, भाजपा और एआईयूडीएफ में कोई फर्क नहीं रह गया है।

चुनाव परिणामों में भाजपा के देवाशीष शर्मा ने अजमल को एक लाख चालीस हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। शर्मा को 7,13,622 मत मिले, जबकि अजमल 5,70,413 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस की सिबामोनी बोरा 1,28,743 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहीं।