दिवाली-छठ पर रेलवे की सौगात, कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें
दिवाली, भैया दूज और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। रांची-आरा पूजा स्पेशल, शालीमार-खुर्दा रोड पूजा स्पेशल, मुंबई सीएसएमटी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी स्पेशल समेत कई ट्रेनें अक्टूबर से नवंबर के बीच चलेंगी।
चंडीगढ़-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल 23 अक्टूबर से हर शुक्रवार को चंडीगढ़ से रवाना होगी और सीवान, छपरा व सोनपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 10 ट्रेनों में नवंबर में अस्थायी रूप से अतिरिक्त एसी कोच लगाए जाएंगे। रेलवे का कहना है कि त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों को वेटिंग लिस्ट और भीड़ से राहत मिलेगी।
