लखनऊ में बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए शुक्रवार को राहत सामग्री वितरण शिविर लगाया गया। मोबिलिटी प्लेटफॉर्म इनड्राइव की ओर से आयोजित इस शिविर में बढ़ते जलस्तर से प्रभावित ड्राइवरों और उनके परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री के किट बांटे गए। बाढ़ के कारण सड़कें डूबने से ड्राइवरों की रोजाना की कमाई पर गहरा असर पड़ा है।

राहत किट में गेहूं का आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, हल्दी और मिर्च पाउडर जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें शामिल थीं। स्थानीय साझेदार की मदद से सामग्री की खरीद, पैकिंग और वितरण किया गया। सबसे ज्यादा प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर मदद पहुंचाई गई।

इनड्राइव इंडिया के कंट्री मैनेजर अविक कर्मकार ने कहा कि मुश्किल समय में समुदाय के साथ खड़ा रहना उनकी प्रतिबद्धता है। बाढ़ से कई परिवारों को भोजन और रोजगार दोनों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में यह छोटी मदद उनके तत्काल संकट को कम करेगी।