फ्रांस में कई इलाकों में विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगी
फ्रांस सरकार ने अशांति के मद्देनज़र पेरिस समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगा दी है। राष्ट्रपति भवन और संसद के आसपास के क्षेत्रों में सभाओं पर विशेष प्रतिबंध लगाया गया है।
देश में महंगाई विरोधी प्रदर्शन कई दिनों से जारी हैं और कुछ स्थानों पर हिंसा व लूट की घटनाएँ भी सामने आई हैं। सरकार ने कई शहरों में कर्फ़्यू लगाया है और प्रधानमंत्री यूनियनों के साथ बातचीत की तैयारी में हैं।
भारतीय दूतावास ने फ्रांस में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह जारी की है। यूनियनों द्वारा 5 नवंबर को बुलाई गई आम हड़ताल से स्थिति में नया मोड़ आने की संभावना है।
