गंगा घाटों पर सफाई अभियान में स्वयंसेवक जुटे
त्योहारों के बाद गंगा घाटों की सफाई के लिए चलाए गए अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता जुटे। विसर्जन और पूजा सामग्री से फैली गंदगी को हटाने के लिए घाटों पर विशेष सफ़ाई की गई।
अभियान में शामिल लोगों ने घाटों से प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र की और लोगों से नदी में कचरा न डालने की अपील की। नगर निकाय के कर्मचारियों ने भी अभियान में सहयोग किया।
आयोजकों का कहना है कि नदियों की स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है। ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएँगे, ताकि घाटों की स्वच्छता बनी रहे और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिले।
