मुंबई में जयशंकर से मिलेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर मुंबई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय हालात समेत कई मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है। इस बैठक को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

रुबियो जामनगर में अंबानी परिवार से भी मिलेंगे, जहां रिलायंस के टेक्सास रिफाइनरी निवेश को लेकर चर्चा संभव है। रुबियो ने भारत को अमेरिका का प्रमुख साझेदार बताया है। ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना दोनों देशों की प्राथमिकताओं में शामिल है।

विशेषज्ञों के मुताबिक टैरिफ को लेकर चली खींचतान के बाद यह दौरा रिश्तों में नई गर्मजोशी का संकेत है इससे दोनों देशों के बीच भरोसा और सहयोग और गहरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।। बैठक के बाद दोनों देशों के बीच आगे की रणनीतिक वार्ताओं का रास्ता साफ हो सकता है। दौरे पर कूटनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं।