सीआरपीएफ में लांस नायक और नायक रैंक की वापसी तय

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ में लगभग तीन दशक बाद लांस नायक और नायक रैंक की वापसी तय हो गई है। इस फैसले से जवानों को पदोन्नति के नए अवसर मिलेंगे और बल के ढांचे में लंबे समय से महसूस की जा रही कमी दूर होगी। रैंकों की बहाली को लेकर जवानों में उत्साह है।

फैसले से पहले जवानों से सुझाव मांगे गए थे और उनकी राय के आधार पर अंतिम रूप दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक अगले अड़तालीस घंटों में प्रक्रिया से जुड़ा निर्णय प्रभावी हो जाएगा। इन रैंकों के लौटने से कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के बीच की कड़ी मजबूत होगी।

जवानों का मानना है कि इससे करियर में आगे बढ़ने की रफ्तार बढ़ेगी और मनोबल ऊंचा होगा। सीआरपीएफ देश का सबसे बड़ा इस कदम को बल के आधुनिकीकरण की दिशा में भी अहम माना जा रहा है। अर्धसैनिक बल है, जिसकी तैनाती नक्सल प्रभावित इलाकों से लेकर चुनाव ड्यूटी और कानून-व्यवस्था तक में होती है।