कड़कड़डूमा रामलीला में शाहबाज खान बने रावण, दर्शक उत्साहित

दिल्ली के कड़कड़डूमा की रामलीला में इस बार रावण की भूमिका में जाने-माने अभिनेता शाहबाज खान नजर आए। मंच पर उनकी दमदार एंट्री और गूंजती आवाज ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। रावण के दरबार वाले दृश्यों पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।

शाहबाज खान लंबे समय से फिल्मों और टीवी में खलनायकों की यादगार भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। आयोजकों का कहना है कि उनके जुड़ने से कड़कड़डूमा रामलीला की चर्चा पूरे शहर में फैल गई और दर्शकों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है।

रामलीला समापन की ओर बढ़ रही है और आने वाले दिनों में रावण दहन का आयोजन होगा। आयोजकों ने सुरक्षा और भी बच्ड़चों से माहौल उत्सव जैसा बना हुआ है। लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के दर्शक मंचन का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। प्रबंधन के लिए खास इंतजाम किए हैं। स्थानीय लोग इस बार की प्रस्तुति को पिछले वर्षों से बेहतर बता रहे हैं।