सीजेपी नेता अभिजीत दीपके को पुलिस ने अदालत में पेश किया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दीपके को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां मामले पर सुनवाई हुई। पार्टी समर्थकों ने गिरफ्तारी का विरोध किया है।सूत्रों के अनुसार पुलिस का कहना है कि कार्रवाई नियमों के अनुसार की गई है और मामले की जांच जारी है। दूसरी ओर, पार्टी से जुड़े लोगों ने इसे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और अदालत के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

राजनीतिक विरोध की आवाज दबाने का प्रयास बताया है। अदालत परिसर के बाहर समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई।कानून के जानकारों का कहना है कि अदालत के आदेश के बाद ही रिमांड या जमानत की स्थिति स्पष्ट होगी। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस जारी है। आगे की सुनवाई में क्या होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।