गुजरात में विकसित भारत युवा संवाद, युवाओं से मंडाविया की चर्चा

अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुजरात में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधी चर्चा की। पत्र सूचना कार्यालय की जानकारी के अनुसार इस संवाद का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना और उनके सुझावों को आगे की योजनाओं में स्थान देना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप और खेल जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने इस पहल को सराहा और भविष्य में भी ऐसे संवाद लगातार आयोजित करने की मांग रखी, जिससे उनकी भागीदारी बढ़े। ने कहा कि देश की युवा शक्ति ही विकसित भारत की असली ताकत है और उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगे, तो हर लक्ष्य हासिल हो सकता है।संवाद के दौरान युवाओं ने स्थानीय स्तर की समस्याओं और अवसरों पर भी चर्चा की। आयोजकों के अनुसार ऐसे कार्यक्रम देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी बदलाव की भागीदार बने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके।