त्योहारी सीजन में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए
त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। बाजारों और धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीमें लगातार चक्कर लगाएंगी। प्रशासन ने लोगों से अपील त्योहार के दिनों के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सूची तैयार कर ली गई है। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नियंत्रण कक्ष को चौबीसों घंटे सक्रिय रखा गया है ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
