त्योहार से पहले शहर में विशेष सफाई अभियान तेज हुआ
त्योहार से पहले शहर में विशेष सफाई अभियान तेज हो गया है। नगर निगम ने बाजारों, मंदिर परिसरों और प्रमुख सड़कों पर अतिरिक्त सफाई कर्मी तैनात किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रात के समय भी सफाई का काम चल रहा है ताकि सुबह तक सड़कें साफ मिलें। कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त वाहन लगाए गए हैं और नालियों की सफाई का काम भी तेजी से किया जा रहा है। व्यापारियों और ना निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सड़कों पर कूड़ा फैलाने वालों पर निगरानी रखी जाएगी। लोगों ने भी आगे आकर अपने मोहल्लों की सफाई में हाथ बंटाना शुरू कर दिया है।गरिकों से अपील की गई है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और सफाई कर्मियों का सहयोग करें। सफाई अभियान के दौरान अधिकारियों ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया। नागरिकों ने शहर की बदली हुई तस्वीर पर खुशी जताई है और उम्मीद है कि यह व्यवस्था त्योहार के बाद भी बनी रहेगी।
